धूमधाम से मनाया गया बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन
रामगढ़ : झाविमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांड
रामगढ़ : झाविमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी का 60 वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। सबसे पहले विकलांग विद्यालय लारी में बच्चों के बीच केक काटा गया। साथ ही बच्चों के बीच पेन-कॉपी का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को जलपान भी कराया गया। इसके अलावा नई सराय मदरसा व गोलपार मदरसा में बच्चों के बीच कॉपी, पेन, कंबल आदि का वितरण किया गया। साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई। झावियुमो जिला अध्यक्ष गोपी प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य दुर्गा चरण प्रसाद, मो. अंजार, प्रदीप महतो, त्रिलोकी गिरी, आनंद कुमार कुशवाहा, सचिन कुमार, मनोज कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार ¨सह, रौशन कुमार, रणजय मुंडा, संतोष कुमार मुंडा, सुभाष विश्वकर्मा, आरिफ कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। इधर, दूसरे कार्यक्रम के दौरान झाविमो जिला अध्यक्ष राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, अजीत गुप्ता, सुनील वर्णवाल, मनोज गोस्वामी, जसप्रीत ¨सह, अंकित ¨सह, संदीप जायसवाल, राहुल पासवान, उज्ज्वल ¨सह आदि कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटने की सूचना मिली है।