सौम्य स्वभाव व नेतृत्व क्षमता के धनी थे पंडित दीनदयाल
भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना
भुरकुंडा : श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढि़या, प्राचार्य उपेंद्र राय और शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। निदेशक श्री राजगढि़या ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत में लोकतंत्र के उन पुरोधाओं में से एक हैं, जिन्होंने इसके उदार और भारतीय स्वरूप को गढ़ा है। पंडित उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना थी। प्राचार्य उपेंद्र राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल सौम्य स्वभाव और नेतृत्व क्षमता के धनी थे। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में सोनाक्षी कुमारी, शालिनी, रिया सेन, खुशी राजगढि़या, राहुल शर्मा, अभिषेक ¨सह, अभिजीत, रौनक कुमार, रोशन अग्रवाल आदि विद्यार्थियों ने पंडित दीनदयाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जयंती समारोह के दौरान दूरदर्शन पर प्रसारित हुए पंडित दीनदयाल के जीवन पर आधारित विशेष फिल्म श्दीनाश् बच्चों को दिखाई गई। इस अवसर पर सोहैल अहमद, विजय शर्मा, नासिया खातून, ममता कुमारी, राहुल कुमार, गौतम ¨सह, कैलाश राणा, विवेक प्रधान आदि उपस्थित थे।