घायल छात्रा की मदद के लिए सक्रिय हुए छात्र संगठन
भुरकुंडा : घायल वर्षा के इलाज के लिए कोयंलाचल में मदद के लिए जोर-शोर से हाथ उठने लगी ह
भुरकुंडा : घायल वर्षा के इलाज के लिए कोयंलाचल में मदद के लिए जोर-शोर से हाथ उठने लगी है। छात्र संघ भी घायल की मदद के लिए कमर कस लिया है। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भुरकुंडा इकाई द्वारा गंभीर रूप से घायल वर्षा कुमारी की चिकित्सा के लिए भुरकुंडा के विभिन्न दुकान, शैक्षणिक संस्थान आदि जगहों पर डोर-टू-डोर जाकर कोष संग्रह किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पटेलनगर भुरकुंडा स्थित जेएम कॉलेज परिसर व आसपास के दुकानदारों से सहयोग रात्रि एकत्रित किया। इसके बाद सोमवार को एकत्रित 15 हजार रुपये वर्षा के परिजनों को इलाज में मदद के लिए सौंपा। मालूम हो कि पिछले 13 जून को पिठौरिया घाटी में हुई बस दुर्घटना में भुरकुंडा हनुमानगढ़ी निवासी कुंदन राम की पुत्री वर्षा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। कोष संग्रह करने वालों में जेएम कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन हेंब्रम, पूनम साहनी, अंजू ठाकुर, गुलनाज परवीन, मनीषा कुमारी, रोहित कुमार शर्मा, खुशबू ठाकुर, लक्ष्मीकांत ¨सह, अनूप कुमार महतो, सुनील प्रसाद, रणधीर कुमार सहित अन्य विद्यार्थी शामिल थे।
---
आजसू छात्र संघ भी करेगा सहयोग :विश्वरंजन
वर्षा के इलाज के लिए आजसू छात्र संघ भी सहयोग करेगा। छात्र संघ के वरिष्ठ नेता विश्वरंजन सिन्हा ने बताया कि सोमवार को संघ ने रीवर साइड भुरकुंडा स्थित जुबिली कॉलेज में वर्षा के इलाज के लिए कोष संग्रह में जुट गया है। कहा गया कि जल्द ही और कोष संग्रह कर वर्षा के परिजनों को इलाज में मदद के लिए सौंपा जाएगा।