अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक है हूल दिवस
दुलमी प्रखंड के सिरू बुध बाजार में रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हूल दिवस के मौके पर सिद्धो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा कांग्रेस के युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने कहा कि हूल दिवस अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक है। उन्होंने आगे हूल का अर्थ होता है विद्रोह। हमारे झारखंड का उत्थान विद्रोह से हुआ है।
दुलमी : प्रखंड के सिरू बुध बाजार में रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हूल दिवस के मौके पर सिद्धो-कान्हो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा कांग्रेस के युवा नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने कहा कि हूल दिवस अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक है। उन्होंने आगे हूल का अर्थ होता है विद्रोह। हमारे झारखंड का उत्थान विद्रोह से हुआ है। क्योंकि हमारा झारखंड जमींदारों दिकूओं अंग्रेजों के शोषण अत्याचार से पीड़ित था। इन अत्याचारों से मुक्ति पाने के लिए 30 जून 1855 को झारखंड में आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई। कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर मोहित पटेल, छोटन कुमार, विकास कुमार, रामप्रसाद महतो, उत्तम कुमार, सपूत कुमार, नटवरलाल करमाली, परन कुमार, सुमन कुमार, रोहित प्रजापति व रोहित करमाली आदि कार्यकर्ता शामिल थे।