झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेसागढ़ा में मनाया हूल दिवस
झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया हूल दिवस
मांडू: हेसागढ़ा स्थित झामुमो कार्यालय में रविवार को हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा व केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो ने वीर शहीद सिद्धो कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर केंद्रीय महासचिव ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए झारखंड राज्य का अलग निर्माण किया गया था। लोगों को इसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। राज्य के सीएम लैंड बैंक के नाम पर दलित आदिवासी एवं मूलवासियों की जमीन छिनने पर लगी है। केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो ने मुख्यमंत्री के उपर तानाशाह होने का आरोप लगाया। कहा कि जल जंगल व जमीन की रक्षा के लिए एक बार पुन: हूल विद्रोह की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखदेव महतो, संतोष कुमार, गुलाम नबी, दीपक टुडू, सुरेश सोरेन, नरेंद्र रविदास, सानुमदन सोरेन, बादल कुमार, अभिषेक कुमार, मंगू मांझी, भुवनेश्वर ठाकुर, बीरबल मरांडी, शनिचर मरांडी, हीरालाल मांझी आदि मौजूद थे।