पंचमुखी हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न
संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) बड़का चुंबा पंचायत अंतर्गत पारबागी में यज्ञ समिति द्वारा यज्ञ संपन्न हो गया।
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : बड़का चुंबा पंचायत अंतर्गत पारबागी में यज्ञ समिति द्वारा श्रीश्री 108 पंचमुखी हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय यज्ञ के पांचवे दिन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञाचार्य शंकर पांडेय (चुंबा), आचार्य शुभम पांडेय (वाराणसी), पलटन शास्त्री, सहायक सुनील पांडेय, अरूण पांडेय, संतोष पांडेय ने मुख्य यजमान अवधेश साव पत्नी लीलावती देवी, दिनेश्वर ठाकुर पत्नी आशा देवी, सुखदेव ठाकुर पत्नी पार्वती देवी, रमेश गुप्ता पत्नी गीता देवी, उमेश गुप्ता पत्नी मंजू देवी, वकील ठाकुर पत्नी वीणा देवी, लखन साव पत्नी प्रियंका देवी, सफी बैठा पत्नी गंगोत्री देवी, रोहित साव पत्नी जसवा देवी, ज्ञानी बैठा पत्नी बबीता देवी, कौलेश्वर ठाकुर कांति देवी, छविनाथ गुप्ता पत्नी तिलेश्वरी देवी को विधि विधान से वैदी पूजन कराया। इसके बाद हवन, आरती व पुष्पांजलि के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। यज्ञाचार्य शंकर पांडेय यज्ञ हवन विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। हवन के बाद पुर्णाहूति के साथ कलश विर्सजन किया गया। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने को ले देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं बड़का चुंबा पारबागी निवासी कमलेश साव के परिवार के सदस्यों ने पंचमुखी हनुमान के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पंचमुखी हनुमान को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया। मौके पर कमलेश साव, सिपी गुप्ता, देवंती देवी, मीना गुप्ता, योगेश गुप्ता, अंशु, चिक्कू व अवंतिका आदि उपस्थित थे।
--