Move to Jagran APP

भाजपा राष्ट्रवाद, विचारधारा व अनुशासन की पार्टी : राकेश प्रसाद

कुजू : भाजपा राष्ट्रवाद, विचारधारा व अनुशासन की पार्टी है। कार्यकर्ताओं पर आधारित भाजपा

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 09:06 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:06 PM (IST)
भाजपा राष्ट्रवाद, विचारधारा व अनुशासन की पार्टी : राकेश प्रसाद
भाजपा राष्ट्रवाद, विचारधारा व अनुशासन की पार्टी : राकेश प्रसाद

कुजू : भाजपा राष्ट्रवाद, विचारधारा व अनुशासन की पार्टी है। कार्यकर्ताओं पर आधारित भाजपा कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करती है। उक्त बातें बीस सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कही। वे गुरुवार को आरा रेस्ट हाउस में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ जिला कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि अन्य राजनीतिक दल प्लेटफॉर्म, प्राइस व प्रेस के माध्यम से चलते हैं। जैसे कांग्रेस, राजद, सपा, झामुमो आदि पार्टियां हैं। इनके अध्यक्ष खानदानी तौर पर चलते हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। यहां खानदान से नहीं, बल्कि कार्य से लोगों को पद व पहचान मिलती है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उलब्धियों व कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने व आसन्न चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुमार महेश ¨सह ने भारत में युवाओं की करीब 60 प्रतिशत संख्या होने की चर्चा करते हुए उन्हें पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक को जिप सदस्य दुष्यंत पटेल, मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश ¨सह, कुंटू बाबू, डॉ. संजय ¨सह, प्रदेश महामंत्री राज श्रीवास्तव, बिरसा हांसदा, मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बावला व संचालन महामंत्री ऋद्धि राज व प्रखंड अध्यक्ष अनिल सोनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, खुशीलाल महतो, राजेंद्र कुशवाहा, त्रिभुवन प्रसाद, विनोद मिश्रा, प्रदीप सिन्हा, हेमंत ¨सह, अजय ¨सह, रोजे करमाली, प्रेतनाथ ¨सह, पप्पू यादव, राजेश सोनी, राजेश महतो, अंकित पोद्दार, धीरज कुमार, कन्हैया यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.