श्रमिकों, गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही सरकार : विधायक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह पंचायत में मंगलवार को पैंट-शट।
संवादसूत्र, बरलंगा (रामगढ़) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह पंचायत में मंगलवार को पैंट-शर्ट व साड़ी का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निबंधित कामगारों के बीच मंगलवार को गोला प्रखंड के पंचायत सचिवालय ऊपर बरगा में निबंधित 99 लाभुकों के बीच शर्ट पैंट एवं साड़ी का वितरण किया गया।
वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी। वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड की सरकार श्रमिकों, गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। झारखंड की सरकार के द्वारा प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन के माध्यम से और हवाई जहाज के माध्यम से इस लॉक डाउन में अपने प्रदेश लाने का काम किया है। उन्होंने सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन व श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड में पहली सरकार है जो मजदूरों के लिए शर्ट-पैंट और साड़ी का वितरण कर रही है। उन्होंने उपस्थित मजदूरों को हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए तारीफ की। श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो ने स्वागत भाषण देते हुए श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों एवं उपस्थित जनों को बताया उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और जो पंजीकृत नहीं है उन्हें पंजीकृत कराएं।
इस अवसर पर ऊपर का पंचायत के मुखिया जयपाल सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बसंत महतो, श्रमिक मित्र नरेश रविदास सहित 99 पंजीकृत लाभुक उपस्थित थे।