ग्रामीण विकास संघ के केंद्रीय महासचिव बने गोपी
झारखंड मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता व महासचिव राजकुमार।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : झारखंड मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता व महासचिव राजकुमार यादव ने रामगढ़ निवासी गोपी प्रजापति को ग्रामीण विकास संघ का केंद्रीय महासचिव मनोनीत किया है। महासंघ में पूरे राज्य से प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। जिन्हें अलग-अलग संघों की जवाबदेही दी गई है। मनोनयन पत्र में नेताद्वय ने उल्लेख किया है कि संगठन की मजबूती मजदूर एवं राज्य हित को देखते हुए रामगढ़ के गोपी प्रजापति को ग्रामीण विकास संघ का दायित्व सौंपते हुए महत्वपूर्ण जवाबदेही दी गई है। इधर गोपी प्रजापति ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। झारखंड के मजदूरों के हितों का ख्याल रखते हुए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। साथ ही संगठन द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिया जाएगा, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।