नववर्ष पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
संवाद सहयोगी रामगढ़ तुलसी स्मृति भवन के सभागार में शनिवार को पतंजलि योग समिति की महिला समिति की ओर से हिदू नववर्ष के तहत महिला दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि चाणक्या आइएएस एकाडमी के व्यवस्थापक डॉ रीमा मिश्रा और बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया मंजू जोशी उपस्थित थी। अतिथियों ने दीप जलाकर और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों रीमा मिश्रा ने कहा कि 21 वीं सदी की महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे है। यूपीएसई के रिजल्ट में टॉपर भी महिला हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर समाज और परिवार की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। इसलिए दोनों जिम्मेवारी को निभाते हुए देश के उत्थान में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें। ताकि आनेवाला समय महिलाओं
रामगढ़ : तुलसी स्मृति भवन के सभागार में शनिवार को पतंजलि योग समिति की महिला समिति की ओर से हिदू नववर्ष के तहत महिला दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि चाणक्या आइएएस एकाडमी के व्यवस्थापक डॉ. रीमा मिश्रा और बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया मंजू जोशी उपस्थित थी। अतिथियों ने दीप जलाकर और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों रीमा मिश्रा ने कहा कि 21 वीं सदी की महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे है। यूपीएसई के रिजल्ट में टॉपर भी महिला हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर समाज और परिवार की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। इसलिए दोनों जिम्मेवारी को निभाते हुए देश के उत्थान में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें। ताकि आनेवाला समय महिलाओं का स्वर्णिम हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिला प्रभारी अंजलि शर्मा ने की। मौके पर मंजू जोशी, आरती कुमारी, अंजलि कुमारी, रूपा शर्मा, पूजा शर्मा, पुष्पा शर्मा, सुनीता मोदी, गीता देवी, चंद्रावती कुमारी, ललिता कुमारी, वीणा चौधरी, राखी देवी, उर्मिला देवी, प्रीति कुमारी, अंजलि देवी, रेखा देवी, जुली मुखर्जी, रिकू देवी, पूनम कुमारी सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थी।