नौ दिवसीय महायज्ञ में हुए कई अनुष्ठान
फोटो 11 यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना करते यजमान। संवाद सूत्र मांडू पुंडी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 100
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 09:58 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:32 AM (IST)
मांडू: पुंडी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 श्रीमद चण्डी महायज्ञ सह भगवती प्राण प्रतिष्ठा के छठे दिन बुधवार को पूरे विध-विधान के साथ कई अनुष्ठान हुए। आचार्यों ने यजमानों को वेद पाठ, वेदी पूजन, हवण, अनाधिवाश, फलाधिवाश, जलाधिवाश तथा सभी देवी देवताओं का आह्वान करवाई। वहीं यज्ञ मंडप में भक्त संकल्प ले परिक्रमा किया। यज्ञ के सफल आयोजन में यज्ञाचार्य आचार्य जयनंदन मिश्र, अशोक पांडेय, प्रदीप पांडेय, प्रयाग पांडेय, राजु पांडेय, लालचंद महतो, मनु महतो, भीम महतो, सिदेश्वर महतो, सुखदेव महतो, नागेश्वर महतो, कमलनाथ महतो, बद्री भुईयां, डालचंद महतो, रूपलाल महतो, सेवालाल महतो, बिहारी महतो, सागर महतो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें