आयुक्त ने जिले के कई बूथों का किया निरीक्षण
रामगढ़ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित एक्सेसबिलिटी ऑब्जर्वर सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त विमल ने बुधवार को जिले के कई बूथों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों पर मतदाताओं की पहुंच होनी चाहिए। सामान्य व दिव्यांग मतदाता अपने बूथों पर बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप बिजली साफ-सुथरा शौचालय पेयजल बूथों पर मतदाताओं से संबंधित विवरणी पीडब्ल्यूडी वोटर वाले बूथों में व्हील चेयर की व्यवस्था होनी चाहिए।
रामगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित एक्सेसबिलिटी ऑब्जर्वर सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त विमल ने बुधवार को जिले के कई बूथों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों पर मतदाताओं की पहुंच होनी चाहिए। सामान्य व दिव्यांग मतदाता अपने बूथों पर बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, बिजली, साफ-सुथरा शौचालय, पेयजल, बूथों पर मतदाताओं से संबंधित विवरणी, पीडब्ल्यूडी वोटर वाले बूथों में व्हील चेयर की व्यवस्था होनी चाहिए। रामगढ़ क्षेत्र के बूथों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी बूथों से उदघाटन व शिलान्यास वाले शिलालेख को ढंक कर रखें। मौके पर उन्होंने रैंप को सही तरीके से बनाने का निर्देश दिया ताकि किसी दिव्यांग मतदाताओं को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान बूथों में दिव्यांग मतदाताओं के बने रैम्प पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल दुरूस्त करने के निदेश दिये। आयुक्त ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुहुवा स्थित सखी बूथ का भी निरीक्षण किया। जिसमें निर्वाचन कार्य में लगे सभी कर्मी महिलाएं होंगी। उन्होंने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसागढ़ा, रा.उ.म. विद्यालय कासीखाप, पब्लिक हाई स्कूल कुजू, छावनी उ.उ. विद्यालय नईसराय, छावनी उत्क्रमित विद्यालय पोचरा, बालिका विद्यालय रामगढ़ कैंट, राजकीय मध्य विद्यालय प्रखण्ड मु. रामगढ़-2, राजकीय उत्क्र.म. विद्यालय जाराटोला, छोटानागपुर उच्च विद्यालय रामगढ़ कैथा, राजकीय उत्क्र. मध्य विद्यालय जोड़ाकरम माण्डू अंतर्गत 32 बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ आरटीए प्रभाकर कुमार सिंह, रामगढ़ डीडीसी संजय सिन्हा, डीएलओ गोरांग महतो, एसडीओ अनंत कुमार सहित कई अंचलाधिकारी शामिल थे।