मांदर की थाप पर जमकर झूमे लोग
फोटो लला वावैममन सरहुल का मना पर्व
चितरपुर : बारलोंग स्थित सरना स्थल में बुधवार को सरहुल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे गोला मध्य पार्षद सह कांग्रेस नेत्री ममता देवी व विशिष्ट अतिथि आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सुनील मुंडा, दुलमी के पूर्व पार्षद राजू महतो, प्रकाश करमाली, तिवारी टोप्पो मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रकृति की उपासना का पर्व है सरहुल। क्योंकि पेड़ पौधे हमे जीवन देने का काम करती है। इसलिए सभी लोग इसकी रक्षा का संकल्प ले। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि मांदर की थाप पर देर शाम तक झूमते रहे। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा बुके देकर किया गया। वहीं दोपहर को कैलाश पहान द्वारा सरना स्थल में आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंसस इंद्रजीत मुंडा ने किया। मौके पर बजरंग महतो, कांग्रेस के युवा नेता सुधीर मंगलेश, हीरालाल महतो, दिनेश महतो, आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन मुंडा, सचिव छोटेलाल मुंडा, कोषाध्यक्ष कुणाल मुंडा सहित मुनेश्वर मुंडा, संदीप मुंडा, प्रदीप मुंडा, कुंदन मुंडा, अजय मुंडा, शंकर मुंडा सहित कई मौजूद थे।