नहाय खाय के साथ चैती छठ शुरू
संवाद सहयोगी रामगढ़ जिलाभर में मंगलवार से चारदीवसीय चैती छठ महापर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। हर ओर छठ पूजा के भक्ति गीत गुंजायमान होने लगे है। सुबह में छठव्रतियों ने स्थानीय तालाबों में जाकर स्नान कर पवित्रता के साथ नहाय खाय का प्रसाद चावल चना दाल कद्दू बैगन बचका तिलौरी आदि को बनाया। बाद में प्रसाद को चढ़ाकर स्वयं ग्रहण किया। साथ ही घर के सदस्यों सहित आस-पास के लोगों को नहाय खाय का प्रसाद दिया। छठ महापर्व को लेकर जिलाभर में पवित्रता का माहौल बना हुआ है। तालाब नदी आदि में छठ घाटों की सफाई कर दुरुस्त किया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए है। छठ गीत बज रहे है। बुधवार को चारदीवासीय
रामगढ़ : जिले में मंगलवार से चार दिवसीय चैती छठ महापर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। हर ओर छठ पूजा के भक्ति गीत गुंजायमान होने लगे है। सुबह में छठव्रतियों ने स्थानीय तालाबों में जाकर स्नान कर पवित्रता के साथ नहाय खाय का प्रसाद चावल, चना दाल, कद्दू, बैगन बचका, तिलौरी आदि बनाया। बाद में प्रसाद को चढ़ाकर स्वयं ग्रहण किया। साथ ही घर के सदस्यों सहित आस-पास के लोगों को नहाय खाय का प्रसाद दिया। छठ महापर्व को लेकर जिलाभर में पवित्रता का माहौल बना हुआ है। तालाब, नदी आदि में छठ घाटों की सफाई कर दुरुस्त किया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए है। छठ गीत बज रहे है। बुधवार को चारदीवासीय चैती छठ महापर्व को लेकर खरना होगा। गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को छठव्रती अर्घ्य देकर मंगल जीवन की कामना करते हुए हवन के साथ समापन करेंगी। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। चैती छठ महापर्व को लेकर जिलाभर में उल्लास व उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया है।