धान उठाव की व्यवस्था कराएं डीसी
फोटो नं. 42 बैठक में शामिल पैक्स संचालक संवाद सूत्र लपंगा। रामगढ़ जिला के धान अधिप्राप्ति केन्द्र पैक्स संचालकों की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में संचालकों ने कहा कि रामगढ़ जिला के धान अधिप्राप्ति केन्द्र पैक्स में किसानों से खरीदे गये धान का उठाव अभी तक नहीं हुआ है जिसके कारण केन्द्र के रखे धान सूख तो रहे ही हैं उसे चुहे भी भारी मात्रा में बर्बाद कर रहे है। इससे पैक्स के संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है।
लपंगा: : रामगढ़ जिला के धान अधिप्राप्ति केंद्र पैक्स संचालकों की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में संचालकों ने कहा कि रामगढ़ जिला के धान अधिप्राप्ति केन्द्र पैक्स में किसानों से खरीदे गये धान का उठाव अभी तक नहीं हुआ है जिसके कारण केन्द्र के रखे धान सूख तो रहे ही हैं उसे चूहे भी भारी मात्रा में बर्बाद कर रहे है। इससे पैक्स के संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही उठाव नहीं होने के कारण किसानों का धान का बकाया राशि का भुगतान भी लंबित है। बैठक में संचालकों ने उपायुक्त से धान का उठाव और किसानों के बकाया राशि का भुगतान करने के आदेश देने की अपील की है। बैठक के बाद पैक्स संचालकों ने उक्त मामले को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने वालों में इन्द्रप्रकाश कुशवाहा उर्फ शैलेश कुशवाहा, कमाल शहजादा, विनय कुमार सिन्हा, अशोक कुमार महतो, जगेश्वर महतो, महेश महतो, शामिल है।