शीतला मंदिर में हुई मां शैलपुत्री की आराधना
मनाया गया। मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से शुरू हुई।
बेस्ट बोकारो (रामगढ़): स्थानीय अमर नगर स्थित माता शीतला मंदिर में शनिवार को बासंतिक नवरात्र एवं सनातनी नववर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में आयोजित नवरात्र महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से शुरू हुई। मंदिर परिसर से निकल कर कलश यात्रियों का काफिला करमाली टोला, 12 नंबर चौक, ईंटा भठ्ठा होते हुए बोकारो नदी तट पहुंची जहां से पवित्र जल भर कर ये जत्था वापिस मंदिर प्रांगण लौटा। इसके पूर्व आचार्य मनोज पाण्डे एवं उनके सहयोगी दिलीप पाण्डे, मुखिया सह संरक्षक रंधीर सिंह की अगुआई में मुख्य यजमान कार्तिक कुमार अपनी धर्मपत्नी शोभा देवी अन्य यजमान सह मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, अध्य़क्ष पित्तू चंद्रवंशी, महामंत्री बिरज सिंह, उपाध्यक्ष राजन कुमार, कोषाध्यक्ष रूबी सिन्हा, सह-कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा, अभिमन्यु कुमार वर्मा, सुमित्रा देवी, शान्ती देवी, सुशीला देवी, इंजरी देवी, वीर बजरंगदल के अध्य़क्ष अरूण दूबे, बंटी कुमार, सहित दर्जनों श्रध्दालूओं की उपस्थिति में वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ वेदी स्थापना और कलश यात्रा आरंभ हुई। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा।
आचार्य के सप्तशती मंत्रों एवं पाठ के साथ नवरात्र के प्रतिपदा को मां शैलपुत्री का आवाह्न, स्थापना, श्रृंगार, नैवेद्य अर्पण, पूजन आदि अनुष्ठान संपन्न कराये गये।