हाई वोल्टेज तार लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध
-पीवीयूएनएल लगा रहा है हाई वोल्टेज तार -फोटो-32 विरोध जताते ग्रामीण।
पतरातू (रामगढ़): पतरातू प्रखंड के सांकुल गांव में पीवीयूएनएल द्वारा हाई वोल्टेज तार लगाए जाने का विरोध बुधवार को विस्थापित प्रभावित मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया है। इसमें कहा गया कि जहां हाई वोल्टेज तार लगाया जा रहा है। वह रैयती भूमि है, जिसे अधिग्रहित नहीं किया है। हाई वोल्टेज तार लगने से भूमि की भौतिक मूल्य कम होगा ही। साथ ही भूमि पर खेती भी प्रभावित होगी। भूमि के मालिक देवनंदन सिंह व चंद्रदेव सिंह के द्वारा पतरातू अंचल को एक आवेदन भी दिया है। इसमें भूमि का पूरा ब्योरा देते हुए हाई वोल्टेज तार नहीं लगाने देने की गुहार अंचल प्रशासन से लगाई है। विस्थापित नेताओं ने कहा कि पीवीयुएन पतरातू के रैयतों का शोषण करने पर आमादा है। मौके पर आदित्य नारायण प्रसाद, कुमेल उरांव, अब्दुल क्यूम अंसारी, किशोर महतो, शिबु करमाली, तिलकचंद, संग्राम सिंह, देवनंदन सिंह, चंद्रदेव सिंह, मुनीलाल दास, चंद्रदेव ठाकुर, धनराज यादव, फुलो देवी, रेखा देवी, मुनिया देवी, नशरीन खातुन, नरीन खातुन, अख्तरी खातुन, शरीफन्निशा, मुमताज अंसारी, परमानंद, राजीव सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।