Move to Jagran APP

मिलन समारोह में बरसे रंग व सौहार्द

़फोटो-12 अपने पंचायत में होली मिलन में धमाल करतीं मुखिया व महिलाएं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 09:34 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 09:34 PM (IST)
मिलन समारोह में बरसे रंग व सौहार्द
मिलन समारोह में बरसे रंग व सौहार्द

वेस्ट बोकारो (रामगढ़): मांडू प्रखंड के लईयो उत्तरी पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में रंग-अबीर और गुलाल जम कर उड़ा। मौके पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। नृत्य गीत और रंगों के साथ सभी महिलाओं ने ़खूब धमाल किया। पंचायत की मुखिया बिदु देवी ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली ही ऐसा एक त्यौहार है जो एक दूसरे के बीच की दूरी को पाटता है। उन्होंने यह भी कहा कि होली आपसी सौहार्द और प्रेम का त्यौहार है, इसलिए आपस के कोई भी गिले-शिकवे हो, होली के दिन मिटा देने चाहिए। उपस्थित महिलाओं में एक स्वर में कहा की इस होली में हम यह प्रण लेते हैं कि आज के बाद हम सभी ग्रामीण एक दूसरे से प्रेम और सौहार्द बनाए रखेंगे और गांव के विकास में हर पहल करने के लिए आगे रहेंगे। समारोह में मुखिया के अलावा ममता देवी, द्रौपदी देवी, रंभा देवी, संजू देवी, रूपा देवी, आशा देवी, रेनू देवी, सुनीता देवी, सुभद्रा देवी, प्रमिला देवी, रजनी देवी, शान्ति देवी, किरण देवी, सोनिया देवी, सुषमा देवी आदि थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.