मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्म आहार : मंत्री
फोटो 42 कार्यक्रम का उदघाटन करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व अन्य। संवाद सूत्र रजरप्पा रजरप्पा कोयलांचल स्थित भुचुंगडीह के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग व सखी सहभागी एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा मुंहजुठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक व राज्य के जल संसाधन पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो सिविल सर्जन डॉ. नीलम चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर
रजरप्पा : रजरप्पा कोयलांचल स्थित भुचुंगडीह के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग व सखी सहभागी एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा मुंहजुठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक व राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, सिविल सर्जन डॉ. नीलम चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छह माह तक बच्चो के लिए मां का दूध सर्वोत्तम है। मां के दूध से ही बच्चो का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। छह माह के बाद बच्चो को पौष्टिक आहार दे सकते है। जिससे बच्चे का विकास बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि खाना बनाने व खिलाने से पूर्व हाथ धोना जरूरी है। ताकि बच्चो का स्वास्थ्य बेहतर रह सके। इस दौरान मंत्री ने अपने हाथों से दर्जनों बच्चो को मुंहजुठी कराया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिटीटी दीपिका देवी ने किया। मौके पर डीपीएम देवेन्द्र भूषण श्रीवास्तव, डीपीसी उदय शरण प्रसाद, एसटीटी रथु प्रसाद, एकजुट संस्था के विकास नाथ, विशाल चंद्र, निक्की ¨सह, आजसू नेता राजकिशोर महतो, व्रजनंदन महतो, देवंती देवी, विभावि उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज, उउवी भुचुंगडीह प्राचार्य बुद्धनाथ महतो, एएनएम सुषमा कुमारी, सहिया रेणु देवी, रुखसाना खातून, मालती देवी, सना खातून, गिरजा देवी, सहिया साथी सुनीता देवी, बैजयंती देवी, सुनीता पोद्दार, सुलेखा देवी सहित कई मौजूद थे।