Move to Jagran APP

विस्थापितों के साथ नहीं होगा अन्याय : जयंत सिन्हा

महायज्ञ में भाग लिया। जिसके बाद डीएवी विद्यालय के

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:46 PM (IST)
विस्थापितों के साथ नहीं होगा अन्याय : जयंत सिन्हा
विस्थापितों के साथ नहीं होगा अन्याय : जयंत सिन्हा

पतरातू थर्मल : पीटीपीएस अंबेदकर मैदान में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का पहला स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद व संचालन किशोर महतो ने किया। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के मंत्री जयंत सिन्हा, विशिष्ट अतिथि रौशनलाल चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व कार्यक्रम में जुटे सभी विस्थापित गांवों से आए महिला-पुरूषों ने दो मिनट का मौन धारण कर बीते गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मंत्री जयंत सिन्हा पीटीपीएस जनता नगर में चल रहे श्री रूद्र महायज्ञ में भाग लिया। जिसके बाद डीएवी विद्यालय के नजदीक शहीद बिरसा मुंडा व अम्बेदकर पार्क में डॉ. भीमराव अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विस्थापितों को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार व एनटीपीसी के ज्वाइंट वेंचर में बन रहा पतरातू का सुपर पावर प्लांट सिर्फ देश व राज्य को ही नहीं यहां के स्थानीय, विस्थापितों व प्रभावितों के लिए भी आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होगा। उनको उनका हल मिलेगा।

loksabha election banner

वहीं विशिष्ट अतिथि रौशनलाल चौधरी ने कहा कि पतरातू क्षेत्र व यहां के लोगों के विकास के लिए मेरा व मेरे संगठन का सदैव सहयोग रहा है। मौके पर मुख्य रूप से भुनेश्वर महतो, कुमेल उरांव, दुर्गाचरण प्रसाद, विजय साहु, कौलेश्वर महतो, कयुम अंसारी, अलीम अंसारी, एम रहमान, मो. कलाम, प्रदीप महतो, विजय मुंडा, जानकी मुंडा, मुखिया अमरनाथ महतो, वीरमोहन मुण्डा, गुनजरी देवी, लीला देवी, प्रेमनाथ महतो, कपील मुण्डा, भीम ठाकुर, शिवधन गंझू, दीलिप दांगी, रामेश्वर गोप, संजय रजक, फलेन्द्र प्रसाद, छोटू करमाली, कपिल मुण्डा, भरत मांझी, धनेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, कुलदीप महतो, सुभाष महतो, संदीप कुमार, विरेन्द्र उरांव, उमेश उरांव, सुखदेव महतो, सिताराम महतो, गोपाल महतो आदि मौजूद थे।

-----

रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

विस्थापित मोर्चा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उर्मिला म्युजिकल गु्रप द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें खुशी डांस ग्रुप के साथ गायक उर्मिला मोहंतो, नितेश कच्छप, नारायण बडाईक, अनुराधा देवी द्वारा एक से एक उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। वहीं इस मौके पर म्युजिकल ग्रुप के रामपारस महली ने मांदर, गुडू करमाली ने नाल, नागेश्वर महतो पैड, सुरेश महतो ऑर्गन, गोपी प्रमाणिक बांसुरी, गोपाल करमाली गिटार, निर्मल यादव तुम्बा आदि बजाकर मौजूद भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.