शिव¨लग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
संवाद सहयोगी,रामगढ़ : स्थानीय मनता गढ़ा में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 100
रामगढ़ : स्थानीय मनतागढ़ा, छोटकी मुर्राम में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव¨लग प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ को लेकर गुरुवार को मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों के बीच शिव¨लग प्राण प्रतिष्ठा की गई। सैकड़ों महिला, पुरुष, युवक, युवतियों ने शामिल होकर रूद्राभिषेक किया। महिलाएं व पुरुष हाथों में बजरंगी पताका लेकर गाजा-बाजा के साथ झूम रहे थे। वहीं भक्तगण जय भोले भंडारी के जयकारे लगा रहे थे। यहां पर पंडित अंजनी गोस्वामी व पालेश्वर पांडेय ने यजमान महेंद्र प्रजापति, सुरेश साहु, रवींद्र साहु, कुलदीप साहु व जगदीश प्रजापति को रूद्राभिषेक कराया। उसके बाद हवन व महाआरती की गई। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंत्रोचार से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। इस दौरान महेंद्र प्रजापति, सुरेश साहू, रवींद्र साहूं, कुलदीप साहू, जगदीश प्रजापति, कमेटी अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष राजू साव, जय नाथ साव, अर्जुन साहू, कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर सहित सैकड़ों भक्त शामिल थे।