अपना बूथ करो मजबूत को लेकर हुई बैठक
तैयारी पूरी, मोर्चा का स्थापना दिवस आज फोटो. 19 प्रेस वार्ता करते मोर्चा के सदस्य संसू, पतरातू थर्मल : विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस शुक्रवार को पीटीपीएस अम्बेदकर मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संदर्भ में मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण ने बताया कि मोर्चा का स्थापना दिवस ऐतिहासिक साबित होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री जयंत सिन्हा व जल संसाधन मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी व विधायक निर्मला देवी मुख्य रूप से शामिल होंगे। वहां से प्रेमी जोडों को खदेड़ा।
पतरातू थर्मल : पीटीपीएस पथ संख्या एक में गुरुवार को आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुलेन्द्र मुण्डा व संचालन ब्रजेश ¨सह ने किया। मौके पर मुख्य रूप से आजसू के केन्द्रीय महासचिव सह बडकागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय साहु, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सह पतरातू प्रभारी योगेश बेदिया के अलावा एम रहमान, भुनेश्वर महतो, मो. कलाम, मौजूद थे। बैठक में अपना बूथ करो मजबूत अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में पांच प्रभारियों को नियुक्त किया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर 25 युथ को लेकर बुथ कमेटी गठन का निर्णय लिया गया। आगामी 26 फरवरी को सभी बूथ कमेटी सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सुरेश महतो, मुखिया राजू कुमार, राहुल रंजन, विरेन्द्र झा, पंचम मुण्डा, पंसस देवती देवी, अशोक पाठक, रंजीत यादव, ¨बदेश बेदिया, जानकी मुण्डा, मनोज राम, गुडू कुमार आदि मौजूद थे।