विस्थापित मोर्चा का स्थापना दिवस आज
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों को खदेड़ा फोटो 20 प्रेमी जोड़ों को खदेड़ते बजरंग दल कार्यकर्ता संसू, पतरातू थर्मल : प्यार के इजहार के दिवस के रूप में मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे के दिन गुरुवार को पीटीपीएस डैम प्रेमी जोड़ो से गुलजार रहा। कोई नजरें चुराते तो कोई सरमाते अपने जोडे़ के साथ भीड़-भाड़ से अलग प्यार की मस्ती में मशगुल थे। इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं की टोली पतरातू डैम पहुंचकर प्रेमी जोडें को खदेड़ना शुरू किया। डैम पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाने के बाद डैम पहुंची पतरातू पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाना ले गई। इतना ही नहीं बजरंग दल के अलावा अन्य कई हिन्दुवादी संगठनों द्वारा पिठौरिया घाटी में भी जाकर वहां से प्रेमी जोडों को खदेड़ा।
पतरातू थर्मल : विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा का स्थापना दिवस शुक्रवार को पीटीपीएस अम्बेदकर मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संदर्भ में मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण ने बताया कि मोर्चा का स्थापना दिवस ऐतिहासिक साबित होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री जयंत सिन्हा व जल संसाधन मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी व विधायक निर्मला देवी मुख्य रूप से शामिल होंगे। साथ ही कार्यक्रम में लोक संस्कृति से जुडा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही लोगों से भारी संख्या में जुडने की अपील की गई। मौके पर मुख्य रूप से कुमेल उरांव, भुनेश्वर महतो, विजय साहु, कौलेश्वर महतो, दुर्गाचरण प्रसाद, कयुम अंसारी, अलीम अंसारी, भगवान ¨सह, प्रदीप प्रजापति, बासुदेव मुण्डा, किशोर महतो आदि मौजूद थे।