प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा
संवाद सहयोगी,रामगढ़ : स्थानीय मनता गढ़ा में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 100
रामगढ़ : स्थानीय मनता गढ़ा में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव¨लग प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष, युवक, युवतियों ने शामिल होकर इसका स्वरूप विशाल कर दिया। सभी महिलाएं व पुरुष हाथों में बजरंगी पताका लेकर यात्रा के साथ चलते हुए गाजा-बाजा के साथ झूम रहे थे। वहीं माथे पर कलश लिए भक्तगण जय भोले भंडारी के जयकारे लगा रहे थे। इससे पूर्व सभी भक्त पिले वस्त्र व लाल चुनरी ओढ़े महिलाएं अपने माथे में कलश लेकर आयोजन स्थल से दामोदर नदी पहुंचे। यहां पर पंडित अंजनी गोस्वामी व पालेश्वर पांडेय ने जल का आह्वान कर कलश में जल को भरकर यजमान महेंद्र प्रजापति, सुरेश साहु, रवींद्र साहु, कुलदीप साहु व जगदीश प्रजापति को सौंपा। साथ ही भक्तों को भी कलश दिया। सभी भक्त मुख्य मार्ग से होते हुए गोला रोड चट्टी बाजार होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचे। यहां पर सभी भक्तों को आयोजकों ने शीतल पेयजल देकर तृप्त किया। कलश यात्रा में इधर बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जिला सचिव आजसू पार्टी मनोज कुमार महतो का आयोजकों ने चुनरी व जय माता दी लिखे पट्टे देकर स्वागत किया। अतिथियों ने भी कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कर सभी को यज्ञ की शुभकामना दी। इस दौरान पूर्व छावनी वार्ड उपाध्यक्ष छोटू ¨सह, राजेश गोयंका, धर्मेंद्र साव भोपाली, नीरज मंडल, महेंद्र प्रजापति, सुरेश साहू, रवींद्र साहूं, कुलदीप साहू, जगदीश प्रजापति, कमेटी अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष राजू साव, जय नाथ साव, अर्जुन साहू, कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर सहित सैकड़ों भक्त शामिल थे।