Move to Jagran APP

सार्वजनिक काली मंदिर का होगा भव्य पुर्ननिर्माण : ब्रह्मदेव

फोटो 05 ढलाई को ले पहली कढ़ाई देते जिप अध्यक्ष व अन्य संवाद सूत्र, चितरपुर : बड़कीपोना स्थित सार्वजनिक काली मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को छत ढलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अमृतलाल मुंडा, जिप सदस्य पवन कुमार शर्मा, मुखिया निर्मला देवी, पंसस तारा कुमारी मौजूद थी। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विधि-विधान के साथ मंदिर पुनर्निर्माण कार्य को लेकर छत ढलाई कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पहली ढलाई देने का कार्य किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यहां स्थापित सार्वजनिक काली मंदिर यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र था। इसलिए इस मंदिर का पुनर्निर्माण भव्य तरीके से किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 08:36 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 08:36 PM (IST)
सार्वजनिक काली मंदिर का होगा भव्य पुर्ननिर्माण : ब्रह्मदेव
सार्वजनिक काली मंदिर का होगा भव्य पुर्ननिर्माण : ब्रह्मदेव

चितरपुर : बड़कीपोना स्थित सार्वजनिक काली मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को छत ढलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अमृतलाल मुंडा, जिप सदस्य पवन कुमार शर्मा, मुखिया निर्मला देवी, पंसस तारा कुमारी मौजूद थी। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विधि-विधान के साथ मंदिर पुनर्निर्माण कार्य को लेकर छत ढलाई कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पहली ढलाई देने का कार्य किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यहां स्थापित सार्वजनिक काली मंदिर यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र था। इसलिए इस मंदिर का पुनर्निर्माण भव्य तरीके से किया जाएगा। ताकि बड़कीपोना सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग यहां आकर पूजा अर्चना कर सके। उन्होंने आगे कहा कि काली मंदिर की जर्जर स्थिति को देखकर मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने यहां भव्य मंदिर निर्माण करने का वादा किया था। इसे उनके प्रयास से आज पूरा किया गया। यहां ढलाई कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन आजसू जिला उपाध्यक्ष रमेश दांगी ने किया। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत माल्यार्पण व बुके देकर किया गया। मौके पर उप मुखिया सुचिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर राम दांगी, पंसस तारा कुमारी, पूर्व मुखिया अर¨बद कुमार ¨सह, सुबिन तिवारी सखीचन्द राम दांगी, प्रदीप कुमार, शंभू कुमार, आकाश कुमार, दिलीप रविदास, शैलेश राम दांगी, बिजय कुमार, वेद प्रकाश वर्मा, किशोर पासवान, रामधनी दांगी, रामनारायण महतो सहित कई मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.