गायत्री हवन यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु,
रामगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्
रामगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक बोध दिवस गायत्री शक्तिपीठ रामगढ़ में रविवार को प्रात: छह बजे से संध्या छह बजे तक मनाया गया। इसमें अखंड गायत्री महा मंत्र का जप किया गया। गायत्री मंत्र के जप से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। प्रात: नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक गायत्री हवन यज्ञ किया गया। हवन में महिलाएं, युवतियां व पुरुषों ने हवन करते हुए मंगल जीवन की कामना की। संध्या चार बजे से भव्य दीप यज्ञ आयोजित किया गया। दीप यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने दीप जलाकर पूरे क्षेत्र को रोशन कर दिया। विद्यारंभ संस्कार नि:शुल्क कराने वाले श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में मंदिर में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गायत्री की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेकर मंगल जीवन की कामना की। पूजन को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे। पूजन के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।