Move to Jagran APP

पीएम की सभा दो लाख लोग होंगे शामिल : जयंत

फोटो 02- बैठक को संबोधित करते जयंत सिन्हा। जागरण संवाददाता, रामगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 फरवरी को हजारीबाग आगमन को लेकर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित लॉ मेरिटल में भाजपाइयों के साथ की बैठक की। बैठक में जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख लोगों की भीड़ होगी। रामगढ़ जिले कार्यकर्ताओं को उन्होंने 30 हजार लोगों के साथ पहुंचने का टारगेट दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जयन्त सिन्हा के अलावा राज्य 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद व हजारीबाग उपमहापौर राजकुमार लाल व विवेकानन्द ¨सह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 08:43 PM (IST)
पीएम की सभा दो लाख लोग होंगे शामिल : जयंत
पीएम की सभा दो लाख लोग होंगे शामिल : जयंत

रामगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 फरवरी को हजारीबाग आगमन को लेकर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित लॉ मेरिटल में भाजपाइयों के साथ की बैठक की। बैठक में जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख लोगों की भीड़ होगी। रामगढ़ जिले कार्यकर्ताओं को उन्होंने 30 हजार लोगों के साथ पहुंचने का टारगेट दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जयन्त सिन्हा के अलावा राज्य 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद व हजारीबाग उपमहापौर राजकुमार लाल व विवेकानन्द ¨सह विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर समर्पण दिवस मनाने व कम से कम दो बूथ सदस्यों को मोदी एप के माध्यम से पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के समर्पण राशि दान करने का प्रबंधन बूथ अध्यक्ष को करने को कहा गया। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि आज से चार साल पूर्व जिस मैदान से मेडिकल कॉलेज खोलने की बात की थी। आज वह साकार रुप ले लिया है। पुन: उसी मैदान में लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा उद्घाटन 17 फरवरी को होना सुनिश्चित है। उन्होंने महामिलावटी गठबंधन से सतर्क रहने की बात जनता को बताने की अपील कार्यकर्ताओं से की। 20-सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने आगामी कार्यक्रम के तहत मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम में संपर्क अभियान चला कर घर-घर भाजपा का झंडा लगाने का कार्य 13 फरवरी से करने, तथा 17 फरवरी को हजारीबाग के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। ब 24 फरवरी को लाभार्थी के घर कमल संदेश कार्यक्रम के तहत दीपक प्रज्ज्वलित करने व दो मार्च को मोटरसाइकिल रैली की योजना को सफल बनाने का भी आह्वान किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने किया। मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजू चतुर्वेदी, अमरजीत ¨सह छाबड़ा, सांसद प्रतिनिधि रंणजय कुमार कुंटू, रंजीत कुमार सिन्हा, नारायण चन्द भौमिक, अमरेंद्र कुमार गुप्ता, आनंद बेदिया, रंजन कुमार ¨सह उर्फ छोटन, केपी ओझा, कुमार महेश ¨सह, अभय सिन्हा, रंणजय कुमार कुन्टु बाबु,रंणजय कुमार कुन्टु बाबु, महेन्द्र प्रजापति, उमेश प्रसाद, मीना विश्वास, मधु गुप्ता, नमेन्द्र चंचल, संजीदा खातुन, सारिका राठौर, राजेन्द्र ठाकुर, सूर्यवंश श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, संजीव बावला, सुरेन्द्र करमाली, जगतार ¨सह, प्रेम विश्वकर्मा, सागर दांगी, मणीशंकर ठाकुर, सहदेव ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.