सड़क दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
संवाद सूत्र, भुरकुंडा : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर भुरकुंडा बाजार में बाइक की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा चारों घायल चिकोर निवासी महेश ठाकुर, तोरपा खूंटी के सुबान गुडिया, उरीमारी चेक पोस्ट के नितेश उरांव और अर्जुन कुमार को सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इधर बुधवार की सयालमोड़-रीवर साईड भुरकुंडा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीसीएल सयाल कोलियरी में सुरक्षा गार्ड पद पर कार्यरत सोमर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गांधी नगर रांची रेफर कर दिया गया। गांधी नगर ले जाने के क्रम में रास्ते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भुरकुंडा : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर भुरकुंडा बाजार में बाइक की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा चारों घायल चिकोर निवासी महेश ठाकुर, तोरपा खूंटी के सुबान गुडिया, उरीमारी चेक पोस्ट के नितेश उरांव और अर्जुन कुमार को सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इधर बुधवार की सयालमोड़-रीवर साईड भुरकुंडा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीसीएल सयाल कोलियरी में सुरक्षा गार्ड पद पर कार्यरत सोमर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गांधी नगर रांची रेफर कर दिया गया। गांधी नगर ले जाने के क्रम में रास्ते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।