Move to Jagran APP

सूयोपासना का महापर्व पर रजरप्पा में उमड़ी भीड़

। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य। विभिन्न जगहों से य

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:54 PM (IST)
सूयोपासना का महापर्व पर रजरप्पा में उमड़ी भीड़
सूयोपासना का महापर्व पर रजरप्पा में उमड़ी भीड़

रजरप्पा : लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ बुधवार को अहले सुबह दूसरा अ‌र्घ्य अर्पित करने के बाद ही ़खत्म हो गया। इस दौरान सूर्योपासना के महापर्व छठ में उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए रजरप्पा से सटे भैरवी नदी बाह्मणधारा छठ घाट पर स्थानीय आजसू विधायक व राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पंहुचे। साथ में उनके बड़े पुत्र सूरज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, रजरप्पा जीएम आलोक कुमार, वासरी पीओ डीसी त्रिपाठी, सहायक प्रबंधन पी एन मिश्रा भी अ‌र्घ्य देने पहुचे। उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए क्षेत्र के विभिन्न नदियों और तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं रविवार की सुबह नहाय-खाय के साथ लोक आस्था और सूर्योपासना महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ था। छठ व्रत के पर्व को देखने के लिए कई लोग मौजूद थे। वहीं  मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर बास के सुप पर फल, फूल व पकवान से प्रथम अ‌र्घ्य अर्पित किया था। साथ ही बुधवार को अहले सुबह लोगों ने उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इसके बाद लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरा अ‌र्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हो गया। उधर प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र के दामोदर भैरवी के संगम छठ घाट पर भी छठव्रतियों का काफी भीड़ उमड़ी थी। विभिन्न जगहों से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने नियम और आस्था के साथ सूर्योपासना के महापर्व छठ मनाया। चारों ओर आकर्षक और रंगबिरंगी लाईटो से सुसज्जित किया गया था। इस दौरान शुभकामनाएं देने के लिए राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पंहुचे। साथ में विधायक प्रतिनिधि सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा व मंत्री के बड़े पुत्र सूरज चौधरी भी शामिल हुए। मंत्री ने छठव्रतियों के हाथों में बास केड़ूप में फल, फूल व पकवान रखकर प्रथम अ‌र्घ्य अर्पित किया। छिन्नमस्तिका मंदिर की न्याय समिति के अध्यक्ष शुभाशीष पंडा द्वारा छठव्रतियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। क्षेत्र के छठ पूजा समिति व राधे-राधे मंच के सदस्यों ने छठव्रतियों के लिए बाह्मणधारा छठ घाट में पूरी व्यवस्था की थी। मौ़के पर समाजसेवी जगदीश महतो, देवेंद्र राय, शंकर चौरसिया, नरेंद्र कुमार, लौजी चौबे, कुलदीप ¨सह, नंदकिशोर ¨सह आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.