15 को मनेगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
संवाद सहयोगी,रामगढ़ : जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी की ओर से पंद्रह नवंबर को चेंबर भवर में भगवान बिरसा मुंडा की जंयती समारोह पूर्वक धूमधाम के साथ मनाएगा। जयंती को लेकर कमेटी की ओर से तैयारी पुरी कर ली गई है। यह बात आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल मुंडा ने सोमवार को थाना चौक स्थित एक होटल के सभागार में बैठक के दौरान कहीं। कहा कि जयंती को लेकर कार्यकर्ताओं को जवाबदेही भी सौंपी गई है। समारोह दिन के ग्यारह बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह रामगढ़ जिला प्रभारी अमूल्य नीरज खलको मौजूद रहेंगे। कहा कि जयंती में जिला के आदिवासी कमेटी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं
रामगढ़ : जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी की ओर से पंद्रह नवंबर को चैंबर भवन में भगवान बिरसा मुंडा की जंयती समारोह पूर्वक धूमधाम के साथ मनाएगा। जयंती को लेकर कमेटी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। यह बात आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल मुंडा ने सोमवार को थाना चौक स्थित एक होटल के सभागार में बैठक के दौरान कहीं। कहा कि जयंती को लेकर कार्यकर्ताओं को जवाबदेही भी सौंपी गई है। समारोह दिन के ग्यारह बजे से शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह रामगढ़ जिला प्रभारी अमूल्य नीरज खलको मौजूद रहेंगे। कहा कि जयंती में जिला के आदिवासी कमेटी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी से भी पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में जोनल प्रवक्ता सीपी संतन, नप सदस्य गोपाल मुंडा, जिला उपाध्यक्ष विनोद मुंडा, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश मुंडा, राजा करमाली, जितेंद्र बेदिया, रामप्रसाद करमाली, नटवरलाल करमाली, महावीर पाहन, पप्पू पासवान, महेंद्र प्रजापति, रमेश बेदिया, गगन करमाली, श्रीवास्तव मुंडा, शिबू गंझू, अमित करमाली, राजन करमाली आदि मौजूद थे।