डायर जतरा मेला में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
तिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि पार्षद डॉली, पार्षद दर्शन गंझू, मुखिया शिव प्रसाद मुंडा, मुखिया अमरनाथ महतो, पंचम मुंडा, विजय साहु, दिलीप दांगी, गिरधारी गोप, अम्बा प्रसाद, कुमेल उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर किया। मौके पर अतिथियों नें कहा कि डायर
भुरकुंडा/बासल : बासल के किन्नी स्कूल मैदान में शुक्रवार को सोहराय डायर जतरा महोत्सव सह नागपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि पार्षद डॉली, पार्षद दर्शन गंझू, मुखिया शिव प्रसाद मुंडा, मुखिया अमरनाथ महतो, पंचम मुंडा, विजय साहु, दिलीप दांगी, गिरधारी गोप, अम्बा प्रसाद, कुमेल उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर किया। मौके पर अतिथियों नें कहा कि डायर जतरा मेला पूर्वजों की धरोहर है। ऐसे आयोजनों से एकता व भाईचारगी बढ़ती है। मौके पर पायल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक माइकल तिग्गा, अध्यक्ष धनेश्वर मुंडा, सचिव भवानी गोप, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, उपाध्यक्ष संदीप उरांव व बसंत महतो, सहसचिव योगेंद्र ¨सह व विकास कच्छप, विष्णु उरांव, अश्विनी महतो, मुकेश, रघु उरांव, शनिचर महली, राजेश उरांव, कपिल मुंडा, सुनील उरांव, दीपक ¨लडा, सुरेश मुंडा, फलेन्द्र चौधरी, चंद्रकांत उरांव, मंगल महतो, अर्जुन गोप, जोशीलाल महतो, कृष्णा उरांव, अशोक एक्का, मनोज महतो, रामकिशोर महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।