Move to Jagran APP

मेले में झलकती है सभ्यता व संस्कृति : रौशनलाल

साहु, पार्षद अनु देवी, आजसू जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी, एम रहमान, द्वारिका महतो, उपमुखिया कृष्णा महतो, ¨बदेश बेदिया, रामफल बेदिया, सज्जाद रजा, अभिजीत ठाकुर, सरफराज अहमद आदि मौजूद थे। मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन मुंडा व बीरबल गंझू, सचिव बिरेंद्र बेदिया व अशोक बेदिया, कोषाध्यक्ष शिवलाल गंझू, राजेंद्र गंझू, संचालक असमानी गंझू व मनोज गंझू सहित सदस्यों में बहादुर बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, देवानंद गंझू, आकाश गंझू, विशाल गंझू, गणेश गंझू, राजू गंझू, सिकंदर बेदि

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 08:55 PM (IST)
मेले में झलकती है सभ्यता व संस्कृति  : रौशनलाल
मेले में झलकती है सभ्यता व संस्कृति : रौशनलाल

भुरकुंडा : भदानीनगर के उपर चिकोर टोला में शुक्रवार को डायर जतरा मेला का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले डायर जतरा मेला में झारखंड की सभ्यता व संस्कृति झलकती है। मेला के आयोजन से भाईचारगी व प्रेम भी बढ़ता है। मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संगी म्यूजिकल नागपुरी ऑक्रेस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हिन्दी व नागपुरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मेला में चिकोर सहित आसपास गांवों के लोगों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष विजय साहु, पार्षद अनु देवी, आजसू जिला उपाध्यक्ष दिलीप दांगी, एम रहमान, द्वारिका महतो, उपमुखिया कृष्णा महतो, ¨बदेश बेदिया, रामफल बेदिया, सज्जाद रजा, अभिजीत ठाकुर, सरफराज अहमद आदि मौजूद थे। मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष पवन मुंडा व बीरबल गंझू, सचिव बिरेंद्र बेदिया व अशोक बेदिया, कोषाध्यक्ष शिवलाल गंझू, राजेंद्र गंझू, संचालक असमानी गंझू व मनोज गंझू सहित सदस्यों में बहादुर बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, देवानंद गंझू, आकाश गंझू, विशाल गंझू, गणेश गंझू, राजू गंझू, सिकंदर बेदिया, मुकेश तुरी, कृष्णा बेदिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.