दीपावली पर शहीदों के नाम चलाया एक दीया
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कर्णधार रामगढ़ के बैनर तले गुरुवार की शाम एक कार्यक्रम 'एक दीया शहीदों की याद में' किया गया। जिसका शुभारंभ राम बने छोटे कर्णधार विशांत गुप्ता ने किया। भगवान राम की वेश-भूषा में पहुंचे विशांत के हाथों श्रधांजलि देने के बाद संस्था के सभी लोग श्रधांजलि देते हुए एक दीया शहीदों की याद में दीप प्रज्वलित किया गया।
रामगढ़ : सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कर्णधार रामगढ़ के बैनर तले गुरुवार की शाम एक कार्यक्रम 'एक दीया शहीदों की याद में' किया गया। जिसका शुभारंभ राम बने छोटे कर्णधार विशांत गुप्ता ने किया। भगवान राम की वेश-भूषा में पहुंचे विशांत के हाथों श्रद्धांजलि देने के बाद संस्था के सभी लोग श्रद्धांजलि देते हुए एक दीया शहीदों की याद में दीप प्रज्वलित किया गया। संस्था के संस्थापक विक्रांत गुप्ता ने कहा कि आज हमलोग अपने देश में स्वतंत्र घूमते हैं और नीडर होकर कहीं भी आ-जा सकते हैं। वह भी इसलिए क्योंकि हमारे जवान मुस्तैद होकर आपने ड्यूटी निभाते हैं। हम लोगों के लिए अपने जान तक कि परवाह किये बिना हम लोगो का हिफाजत करते हैं। दिन-रात खुली आंखों से देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, तभी हम लोग आराम से सोते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जयदीप सोनी, रोशन ¨सह, छात्र नेता राजेश ठाकुर, राजीव ¨सह, विवेक गुप्ता, केवल पासवान, वैभव राज, विवेक, मुकेश, सोनू, अंकित, रोहित, रोशन, मोंटी, बंटी, रवि मिश्र, कर्णधार के सदस्य छोटू जायसवाल, अंकित जासवाल शामिल थे।