प्रकृति पर्व पर मांदर की थाप पर खूब झूमे लोग
भुरकुंडा/भदानीनगर : ऐति ऐति जावा किया ,किया जावा रे....आदि करमा पूजा के परंपराग
भुरकुंडा/भदानीनगर : ऐति ऐति जावा किया ,किया जावा रे....आदि करमा पूजा के परंपरागत भक्ति गीतों से भुरकुंडा कोयलांचल आसपास क्षेत्र गूंजता रहा। भुरकुंडा कोयलांचल,भदानीनगर ,सौन्दा डी, सेन्ट्रल सौन्दा, रिभर साईड, सहित आसपास क्षेत्रो में शुक्रवार को करमा पूजा भक्ति भाव धूमधाम से मनाया गया। भदानीनगर के लादी, चिकोर, मतकमा, कुरसे, देवरिया, पाली आदि ग्रामीण इलाकों में भी करमा पूजा की ही धूम रही। इस अवसर बहनो ने अपने भाई की लंबी आयु की कामना के साथ नियम पूर्वक उपवास रखी। साथ ही शाम में विधिवत रूप से करम डाल स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। फल फूल खीरा प्रसाद आदि पूजा सामग्रियो के साथ करम डाल की पूजा अनुष्ठान किया गया। साथ ही सामूहिक रूप से करमा धरमा की पारंपरिक कथा श्रद्धा भक्ति के साथ कही और सुनी गई। करम डाल की पूजा अर्चना के बाद देर रात नाच गान का दौर चला। शुक्रवार को प्रसाद का सेवन कर बहनों अपने उपवास का पारन किया। साथ ही शाम में कई जगहों पर जुलूस गाजे-बाजे के साथ करम डालों को विभिन्न नदियों व जलाशयों में विसर्जित किया गया। कई जगहों को पर शनिवार को भी करम डाल का विसर्जन किया जाएगा। पूजा को लेकर क्षेत्र में जमकर नाज-गान का दौर चला।