Move to Jagran APP

फसल की सुरक्षा को लेकर महिलाओं ने बनाई कमेटी

बरकाकाना: घुटुवा बस्ती के बाल विकास विद्यालय में रविवार को महिलाओं की बैठक हुई। ब

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 09:41 PM (IST)
फसल की  सुरक्षा को लेकर महिलाओं ने बनाई कमेटी
फसल की सुरक्षा को लेकर महिलाओं ने बनाई कमेटी

बरकाकाना: घुटुवा बस्ती के बाल विकास विद्यालय में रविवार को महिलाओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड संख्या 21 के पार्षद गीता देवी व संचालन आजाद अंसारी ने किया। महिलाओं ने मुख्य रूप से खेती के समय कुछ लापरवाह लोगों द्वारा अपने मवेशी को खुला छोड़ दिए जाने से मवेशियों द्वारा फसल बरबाद कर दिए जाने पर चर्चा की गई। महिलाओं ने इस पर रोकथाम किए जाने को लेकर कमेटी का गठन किया। इसमें क्षेत्र के सभी टोला के महिलाओं को शामिल किया गया। महिलाओं ने विभिन्न तरह की मवेशियों पर अलग अलग शुल्क निर्धारित किया। महिलाओं ने कहा की जिस किसी के भी मवेशी द्वारा फसल को बरबाद करेगा उसके मालिक से पहली गलती पर निर्धारित शुल्क का वसूली की जाएगी।

loksabha election banner

दूसरी गलती पर शुल्क के राशि दुगनी वसूली की जाएगी। ताकि मवेशियों से फसल का सुरक्षा हो सके।

मौके पर ललीता देवी, बसंती देवी, पावर्ती देवी, सबिता देवी, सुमित्रा देवी, कान्ती देवी, बबीता देवी, बिलासो देवी, बालो देवी, कलावती देवी, शीला देवी, कजरी देवी, प्रियंका देवी, पुनम देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी संतोष बेदिया, दिलीप राम सहित अनेक ग्रामीण महिला मौजूद थीं।

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.