Move to Jagran APP

संयुक्त मोर्चा ने मांडू प्रखंड पर धरना

मांडू : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय मांडू में संयु

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:04 PM (IST)
संयुक्त मोर्चा ने मांडू प्रखंड पर धरना
संयुक्त मोर्चा ने मांडू प्रखंड पर धरना

मांडू : भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय मांडू में संयुक्त मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो उपस्थित थे। मौके पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक 2017 अब तक का सबसे घातक काला कानून है। धरने के बाद राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र मांडू बीडीओ को सौंपा गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने किया। कार्यक्रम को झामुमो के सुखदेव महतो, सागीर हुसैन, संतोष कुमार, गीता विश्वास, कैलाश मांझी, गीता देवी, ¨पकी देवी, सुखदेव महतो वकील, दीपक टुडू, राजद के शाहीद सिदीकी, राजेश कुमार हांसदा, जेवीएम के ज्ञानी महतो, दीपक कुमार, महेंद्र प्रसाद, राजू मुंडा सीपीआई के जयनंदन गोप, विनय कुमार झा, संतोस कुमार, लाली बेदिया, रामवृक्ष बेदिया, भोला पासवान व करमा मांझी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.