सैन्य अधिकारियों व जवानों ने किया योगाभ्यास
रामगढ़ : सैनिक छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर व सिख रेजिमेंटल सेंटर में गुरुवार को चौथा विश्व
रामगढ़ : सैनिक छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर व सिख रेजिमेंटल सेंटर में गुरुवार को चौथा विश्व योगा दिवस मनाया गया। पीआरसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित योगा दिवस में सेंटर के कार्यवाहक कमांडेंट
कर्नल रंजीत अल्वा(सेना मेडल) की अध्यक्षता में सभी सैन्य अधिकारी के अलावा दो हजार से अधिक जवानों व उनके परिवार के लोगों के अलावा असैनिक कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं सिख रेजिमेंटल सेंटर के स्टेडियम में आयोजित योग दिवस पर सेंटर के कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल तुषीम विश्वास व करीब 800 से अधिक सेवारत अधिकारी, जेसीओज, जवान व रंगरूटों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा जवानों को बताया गया कि योग शरीर व मन को शक्तिशाली बनाता है। योग आध्यात्म से भी जुड़ा हुआ है। प्रतिदिन सभी को योग जरूर करना चाहिए।