Move to Jagran APP

सर्पदंश से कारीमाटी में बच्ची की मौत

कुजू : क्षेत्र के कारीमाटी में गुरुवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उस

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 08:23 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 08:23 PM (IST)
सर्पदंश से कारीमाटी में बच्ची की मौत
सर्पदंश से कारीमाटी में बच्ची की मौत

कुजू : क्षेत्र के कारीमाटी में गुरुवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उसे परिजनों द्वारा दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार कारीमाटी निवासी संतोष कुमार महतो की पुत्री प्रियंका कुमारी अपने आवास में सोई हुई थी। सुबह तीन बजे करीब उसे विषैले सांप ने डंस लिया। प्रियंका की जोर से चीखने की आवाज से घर के सदस्य उठ गए। साथ ही तत्काल उसे लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ गए। यहां गंभीरावस्था देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। लेकिन प्रियंका ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने विषैले सांप को पकड़ लिया। घटना के बाद जिप सदस्य नरेश महतो ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.