सडक हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
गोला (रामगढ़) : गोला थाना क्षेत्र अतंर्गत रामगढ-बोकारो मुख्य मार्ग के चक्रवाली दुर्गा मंदिर के सम
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 08:27 PM (IST)
गोला (रामगढ़) : गोला थाना क्षेत्र अतंर्गत रामगढ-बोकारो मुख्य मार्ग के चक्रवाली दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार को सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया गया कि चास बोकारो से गोला की ओर जा रहा टेंपो चक्रवाली दुर्गा मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंपो पर सवार चास निवासी विश्वनाथ बनर्जी, उनकी पुत्री समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ बनर्जी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों ने विभिन्न जगहों पर अपनी-अपनी चिकित्सा करवाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें