बह्मपुत्रा फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे
गोला: गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव स्थिति ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार
गोला: गोला थाना क्षेत्र के कमता गांव स्थिति ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स लिमिटेड फैक्ट्री
में गुरुवार को गरम डीएसपी के ब्लास्ट हो जाने से वहां पर काम कर रहे दो मजदूर आग से झुलस गए।
इसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों घायलों को तत्काल फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से इलाज के लिए बोकारो ले
जाया गया है। बताया गया कि कमता निवासी नारायण ¨सह व हेमतपुर गांव निवासी सुरेंद्र करमाली को डीएसपी के डस्ट साफ करने के लिए लगाया गया था। दोनों मजदूर डस्ट गिरा रहे थे। इसी बीच आग जैसा डीएसपी ब्लास्ट
हो गया। इससे नारायण ¨सह वहीं पर गिर गया। उसका आधा शरीर पूरी तरह से झुलस गया। जबकि सुरेंद्र करमाली भागने के क्रम में झुलस गया।
बताया जाता है कि जान जोखिम में डालकर काम कर रहे मजदूरों के लिए सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं थी। घायल मजदूर कैजुअल में काम करते थे। दैनिक मजदूरी में काम करने करने वाले मजदूरों को सेफ्टी की सुविधा नहीं दी जाती है। ऐसे कर्मी नियमित करने की मांग भी करते रहे हैं।