शराब व जुआ बंद कराने सड़क पर उतरी महिलाएं
मांडू : शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने को लेकर मांडू की दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को जाग
मांडू : शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने को लेकर मांडू की दर्जनों महिलाओं ने गुरुवार को
जागरूकता रैली निकाली। शिव मंदिर प्रांगण से निकाली गई रैली मांडू के विभिन्न गली-मुहल्लों के अलावा एनएच-33 में
महिलाओं ने शराब बंदी को लेकर लोगों को प्रेरित किया। रैली के दौरान महिलाओं ने जुआ पर लगाम कसने की बात दुहराई।
झामुमो महिला नेत्री गीता विश्वास के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सभी महिलाएं शराब व जुआ बंद से
संबंधित विभिन्न स्लोगन लिए अपने हाथों में लेकर चल रहीं थीं। रैली मांडूडीह, मांडू बस्ती, मांडू चटी,
रामनगर, करमाली टोला, लक्ष्मीनगर, राधानगर समेत विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण किया। रैली में मुख्य रूप से झाविमो नेत्री बबीता देवी, सरिता देवी, पारो देवी, रेखा चंदन, कौशल्या देवी,
¨पकी बेसरा, सुनीता गुप्ता, दशरथ साव, भीम शर्मा, महेंद्र साव, सीमा देवी, रीना देवी, चमेली देवी,
सुनीता देवी व उíमला देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।