बच्चों ने स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
कुजू : मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर आदर्श राजकीय मध्य वि
कुजू : मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय कुजू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलैया, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय तोपा द्वारा गुरुवार को स्वच्छता रैली निकाली गई।
कुजू में रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर, नया बाजार, बस्ती, डटमामोड़ आदि स्थानों का भ्रमण कर पुन: विद्यालय आकर समाप्त हो गई। इस दौरान रैली में शामिल बच्चों ने बैनर, पोस्टर, स्लोगन आदि के माध्यम से लोगों को
स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बाद में प्रखंड द्वारा प्रदत्त बिस्कुट बच्चों के बीच वितरित किए गए। रैली में प्रधानाध्यापक दयासागर ¨सह, प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद प्रसाद, आभारानी गुप्ता, अनिता श्रीवास्तव, विनय कुमार ¨सह, ¨रटू कुमार बनर्जी, यास्मिन एक्का आदि शामिल हुए। इधर तिलैया में प्रधानाध्यापक प्रयाग बेदिया के नेतृत्व में निकली रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर बहेराटांड़, ढ़वठाटांड़, करमाली टोला, तिलैया बस्ती आदि स्थानों का भ्रमण कर समाप्त हो गई। वहीं तोपा में प्रधानाध्यापक देवनंदन ठाकुर की देखरेख में निकली रैली के दौरान बच्चों द्वारा क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।