Move to Jagran APP

आजसू सभी लोगों को मिलता है सम्मान : चंद्रप्रकाश

रामगढ़ : स्थानीय विधायक सह राज्य के जल संसाधन एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पर

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 09:25 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 09:25 PM (IST)
आजसू सभी लोगों को मिलता है सम्मान : चंद्रप्रकाश
आजसू सभी लोगों को मिलता है सम्मान : चंद्रप्रकाश

रामगढ़ : स्थानीय विधायक सह राज्य के जल संसाधन एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पर आस्था व्यक्त करते हुए सात वार्ड पार्षद, फुलसराय महिला समिति की कई सदस्य के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए. रांची स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित मिलन समारोह में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने आजसू पार्टी में आये वार्ड पार्षदों , महिला की सदस्यों व बड़ी संख्या लोगों को बारी-बारी से माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने मिलन समारोह में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी एक परिवार है और आज से इस परिवार में आये लोगों के मान सम्मान एवं सुख दुख का ध्यान रखा जाएगा। आजसू पार्टी रामगढ़ को विकास के मामले में शीर्ष पर ले जाना चाहती है। यह भरोसा व विश्वास है कि आजसू पार्टी में आए सभी लोग रामगढ़ के विकास में अपनी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

loksabha election banner

साथ ही साथ आजसू पार्टी को गांव-गांव में सशक्त बनाने में अपनी-अपनी भूमिका का भी निर्वहन करेंगे। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशन लाल चौधरी, रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष योगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो की मौजूदगी में आयोजित इस मिलन समारोह में वार्ड संख्या सात के पार्षद अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड दो के पार्षद लखी मांझी, वार्ड 30 की पार्षद सीता देवी, वार्ड चार के पार्षद कुलदीप कुशवाहा, वार्ड 22 के पार्षद मंजू चौधरी, वार्ड 20 की पार्षद फातमा खातून व वार्ड दस के पार्षद इंद्रनाथ राम बेदिया के साथ-साथ फुलसराय महिला समिति की फुल कुमारी देवी, लक्ष्मी देवी, अंजली देवी, तेतरी देवी, सुमन देवी, करमी देवी, कमला देवी, उर्मिला देवी व मनसा देवी और तेजेंद्र बेदिया, इम्तियाज अंसारी, सुशित बेदिया, शहजाद अंसारी, शंभू बेदिया, रुस्तम अंसारी, गोपी बेदिया, वारिस अंसारी, छोटेलाल बेदिया, रेहान अंसारी, मुनाजिर अंसारी, शांतिलाल बेदिया, आशीफ रजा, रौनक अंसारी, रामकिशोर बेदिया,

अमान अंसारी, हफीजल अंसारी, ¨बदा बेदिया, शाहजहां अंसारी, नौशाद आलम, सुराज बेदिया, रवि बेदिया, अशफाक अंसारी, इश्तियाक अंसारी, नौशाद अंसारी, शौकत आलम, वीरेंद्र बेदिया एवं छोटू बेदिया आजसू पार्टी में शामिल हुए। मौके पर पार्षद हेमनी देवी, चितू महतो, गणेश पासवान, प्रदीप शर्मा, देवधारी महतो, राजेश महतो व ललिता कुमारी के अलावा नरेश साव, अर¨वद कुमार महतो,आजाद अंसारी, भोला कुशवाहा, संतोष मानकी, रंजीत महतो, मनोज महतो, जय किशोर. महतो, सत्येंद्र महतो, रामअवतार भारती तथा सयनाथ महतो भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.