सुदेश महतो का छात्र संघ ने किया स्वागत
संवाद सहयोगी,रामगढ़ : आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होती है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सबसे बड़ा योगदान छात्र संगठन का होता है। युवाओं के उपर सभी कुछ आज दारोमदार कर रहा है। इसलिए युवाओं को आगे आकर सक्रिय राजनीति में शामिल होना चाहिए। सुदेश महतो रविवार को चतरा जाने के क्रम में पटेल चौक में छात्र संघ के कार्यकर्ताओं को बोल रहे थे। यहां पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष डब्लू महतो के नेतृत्व में पटेल चौक में सुदेश महतो
रामगढ़ : आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होती है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने में सबसे बड़ा योगदान छात्र संगठन का होता है। युवाओं के उपर सभी कुछ आज दारोमदार कर रहा है। इसलिए युवाओं को आगे आकर सक्रिय राजनीति में शामिल होना चाहिए। सुदेश महतो रविवार को चतरा जाने के क्रम में पटेल चौक में छात्र संघ के कार्यकर्ताओं को बोल रहे थे। यहां पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष डब्लू महतो के नेतृत्व में पटेल चौक में सुदेश महतो का जोरदार स्वागत किया गया। सुदेश महतो ने छात्र संगठन को आगे बढ़कर बेहरत करने व छात्रों के हित को देखते हुए आवाज बुलंद करने को प्रेरित भी किया। बाद में वे सड़क मार्ग से चतरा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अनुसूचित जाति महासभा के जिला सचिव अमर दीप राम, विभावि सचिव ब्रजेश कुमार, आकाश यादव, कैलाश रजक, लालकेश्वर महतो, रंजन कुमार, मुकेश महतो, कमलेश कुमार, ¨सटू कुमार, दीपक मुंडा, रूपेश कुमार, शशि कुमार, सागर कुमार, अजय करमाली आदि मौजूद थे।