अर्घ्य दे मांगा अभयदान, सूर्यदेव करें सबका कल्याण
घाट से घर तक सुरक्षा बीते कई वर्षों से छठ पर्व के प्रात: अर्ध्य के दौरान कॉलनी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। इसे देखते हुए पतरातू थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी समेत थाना के सभी अधिकारी व पुलिस बल के
पतरातू थर्मल : सूर्य उपासना का चार दिनी महापर्व छठ बुधवार के प्रात: सूर्य देव को प्रात: अर्घ्य प्रदान कर सम्पन्न हुआ। लोक आस्था के इस महापर्व के अवसर पर पीटीपीएस डैम छठ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने अर्घ्य प्रदान किया। इस मौके पर सामाजिक संस्था राष्ट्र संचेतना द्वारा छठ व्रतियों के स्वागत के लिए जगह.जगह पर तोरण द्वारा बनाए गए थे। वहीं संस्था की ओर से छठ व्रतियों को नारियल, पुष्प, गंगाजल, दुध, चाय आदि का वितरण किया गया। साथ ही डैम पर मंगलवार की रात्री भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीत संगीत के अलावा मनमोहक झाकियों से लोगों को भरपूर मनोरंजन किया। डैम पर सात घोडों के रथ पर सवार भगवान सूर्य देव की आर्कषक प्रतिमा भव्य पंडाल में सजाई गई थी। जहां बुधवार के प्रात: छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य की पूजा कर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्र संचेतना अध्यक्ष राकेश प्रसाद व संस्था के सारे सदस्य सक्रिय रहे।
--
घाट से घर तक सुरक्षा
बीते कई वर्षों से छठ पर्व के प्रात: अर्ध्य के दौरान कॉलनी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। इसे देखते हुए पतरातू थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी समेत थाना के सभी अधिकारी व पुलिस बल के जवान डैम छठ घाट से लेकर कॉलनी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे थे। लोग प्रशासन की इस सक्रियता के प्रति आभारी है।