रक्षाबंधन पर बहन को उपहार स्वरूप दिए पौधे
रामगढ़ : लायंस क्लब आफ रांची ईस्ट के सचिव रतन अग्रवाल ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर
रामगढ़ : लायंस क्लब आफ रांची ईस्ट के सचिव रतन अग्रवाल ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर रक्षा बंधन व जन्म दिन पर राखी बंधवाने के बाद अपने रामगढ़ निवासी बहन वीणा अग्रवाल को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किया। मौके पर रतन अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेक व्यक्ति को सज रहना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी आप परिवार में किसी का जन्म दिन मनाते हैँं तो उसदिन एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत हर साल वह अपनी बेटी रक्षा अग्रवाल के जन्म दिन के दिन एक पौधा लगाकर करते हैं। इसके बाद लगातार वह पौधरोपण अभियान चलाते हैं। इस वर्ष लायंस क्लब आफ रांची ईस्ट के बैनर तले उनका अभियान चल रहा है। इसमें उनके पूरे परिवार सुनीता अग्रवाल, ललन अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, रक्षा अग्रवाल, उत्कर्ष प्रतीक व अहाना पल्लवी आदि का सहयोग भी मिल रहा है।