Move to Jagran APP

सामाजिक कुरीतियों को किया जाएगा दूर

संवाद सूत्र गिद्दी (रामगढ़) कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के तत्वाधान में बलसगरा पंचायत सचिवालय म

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:10 AM (IST)
सामाजिक कुरीतियों को किया जाएगा दूर
सामाजिक कुरीतियों को किया जाएगा दूर

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के तत्वाधान में बलसगरा पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव कपिलदेव महतो ने समाज को एकजुट होने, समाज की कुरीतियों को दूर करने व समाज के लोगों को सुशिक्षित करने की बात कही। साथ ही प्रशासन से बलसगरा तेतरिया टोला निवासी प्रेम महतो की हत्या पर हत्यारों अविलंब गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इनके अलावे प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र महतो ने समाज में गुणवक्तापूर्ण शिक्षा व जागरुक करने तथा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर महतो ने भी समाज के लोगों को एकजुट होने के बात कही। अंत मोर्चा का बलसगरा पंचायत समिति और हुवाग पंचायत समिति का गठन किया गया। इसमें बलसगरा पंचायत अध्यक्ष हरिदेव महतो, सचिव विकास महतो, कोषाध्यक्ष मथुरा महतो, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रभा देवी, सचिव मंजू देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, संरक्षक नेपाल महतो, शिबू महतो, रामनाथ महतो, हुवाग पंचायत अध्यक्ष कमेश्वर महतो, सचिव सुधीर महतो, कोषाध्यक्ष अमरलाल महतो, संरक्षक मोहन महतो हैं। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी नेपाल महतो व संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष नारायण महतो ने किया। मौके पर विरेंद्र कुमार महतो, देवनाथ महतो, परमेश्वर महतो, रामदेव महतो, मथुरा महतो, किशोर,हरिदेव, विशेश्वर, राहुल, सुखदेव, मोहन, प्रभा देवी, सुनीता देवी, सुनीता कुमारी, कविता, लीलावती,,गायत्री,,शांति, पुष्पा, मीना, मंजू, मिलापो, मेघनी, पानको, लालो, सुनीता, बबिता, विरसो, किरण देवी, मनोज महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.