Move to Jagran APP

फायरिंग के खिलाफ कराया ट्रांसपोर्टिग ठप

भुरकुंडा(रामगढ़) : गोली कांड के विरोध में गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने बरका-सयाल क

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:01 PM (IST)
फायरिंग के खिलाफ कराया ट्रांसपोर्टिग ठप
फायरिंग के खिलाफ कराया ट्रांसपोर्टिग ठप

भुरकुंडा(रामगढ़) : गोली कांड के विरोध में गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने बरका-सयाल की ट्रांसपोर्टिग ठप कर दिया। ट्रांसपोर्टिग ठप होने से सीसीएल प्रबंधन को लाखों का नुकसान पहुंचा है। आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल सौंदा स्थित सौंदा साइ¨डग के समीप सड़क को जाम कर दिया। साथ ही कोयले की ढुलाई वाली गाड़ी को रोक दिया। करीब दो घंटे के बाद पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो व पतरातू थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजसू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वरंजन सिन्हा से वार्ता की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद आंदोलन वापस ले लिया गया। ट्रांसपोर्टिग ठप आदोलन में रॉबिन मुखर्जी, दीपक आनंद मेहता, अजय कुमार, नवप्रीत ¨सह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

-------

गोली कांड के विरोध में बंद रहा सयाल बाजार

भुरकुंडा : गोली कांड के बाद से सयाल का पूरा इलाका दहशत में डूबा हुआ है। आलम यह है कि घटना के बाद से ही दुकानों के शटर नहीं उठ पाए हैं। गोली कांड के विरोध में गुरुवार को पूरा सयाल बाजार बंद रहा। साथ ही बरका-सयाल का ट्रांसपोर्टिंग भी समर्थकों ने ठप करा दिया है।

मालूम हो कि बीती रात्रि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सयाल हिल व्यू स्टेडियम के समीप अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के कार्यालय में संघ के केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां बरसा कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वर्तमान में वे खतरे से बाहर हैं। रांची मेदांता में उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद डीआईजी पंकज कंबोज, एसपी निधि द्विवेदी, पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो सहित पतरातू सर्किल क्षेत्र के तमाम पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे थे। डीआईजी व एसपी ने घटना स्थल का जांच कर पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इधर पुलिस लगातार क्षेत्र में छापामारी अभियान चला रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर विभिन्न थानों में पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गोली की आवाज सुनते ही सयाल के व्यवसायियों ने धड़ाधड़ अपने दुकान को बंद कर दिया। इधर घटना के बाद कई यूनियन नेताओं ने गोली कांड की ¨नदा करते हुए अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

--

जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी : डीआइजी घटनास्थल पर लगभग तीन घंटे बाद पहुंचे डीआइजी पंकज कंबोज ने पूरे मामले की खुद से जांच की। मौके पर उन्होंने कहा कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। जानकारी मिली है कि सतीश सिन्हा बीजीआर कंपनी में ट्रांसपोर्टिग का भी काम करते थे। घटना में अपराधी, नक्सली या किस गुट का हाथ है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी। बीजीआर कंपनी से भी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कंपनी के मैनेजर मल्लिकार्जुन की हत्या अपराधियों ने कर दी थी।

गुरुवार को रांची फारे¨सक टीम ने घटना स्थल पहुंच पूरे मामले की जांच की। टीम ने घटना स्थल पर फैले रक्त का नमूना लिया। साथ ही दो खोखे की भी बारिकीयों से जांच की। बताया गया कि लैब में इसकी विस्तृत रूप से जांच की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों की पहचान के लिए स्कॉट डॉग भी लाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.