रामगढ़ में हाथियों का उत्पात, धान-मकई की फसलों को रौंदा Ramgarh News
किसानों ने बताया कि रात्रि एक बजे 15-16 की संख्या में हाथियों का झुंड पहुंचकर लगभग एक घंटे तक खेतों में लगी फसल को बर्बाद किया और उसके बाद सभी हाथी झुमरा पहाड़ की ओर कूच कर गए।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 12:35 PM (IST)
घाटो (रामगढ़), जेएनएन। रामगढ़ जिले के मांडू प्रखड अंतर्गत पिण्डरा पंचायत के झुमरा पहाड़ से सटे रौता बस्ती में रविवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने दर्जनों किसानों के खेत में लगे धान व मकई को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में भुक्तभोगी किसानों ने बताया कि रात्रि एक बजे 15-16 की संख्या में हाथियों का झुंड पहुंचकर लगभग एक घंटे तक खेतों में लगी फसल को बर्बाद किया और उसके बाद सभी हाथी झुमरा पहाड़ की ओर कूच कर गए। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। घटना के बाद किसानों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें