Move to Jagran APP

पूरे राज्य में बह रही हैं परिवर्तन की लहर : तारिक

चुनाव के मात्र दो दिन बचे हैं ऐसे में हर पार्टी अपने स्टार प्रचार से लेकर हर ब्रह्मात्र आजमा रहे है। केंद्र से लेकर विभिन्न राज्यों के पार्टी पदाधिकारी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंच रहे है। सोमवार को बिहार के राज्यसभा सदस्य सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने भी कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी ममता देवी के समर्थन में कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। पूर्व मंत्री गोलपार नईसराय आजाद बस्ती जरियो चाड़ी हेसला आदि गांवों का दौरा किया। बाद में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पूरे राज्य में परिवर्तन की लहर बह रही है। राज्य में गरीबी भ्रष्टाचार पलायन का बोलबाला है। बिहार से कटकर अलग होने के बाद झारखंड के लोगों ने सोचा था कि विकास की नई इबारत यहां लिखी जाएगी। इससे उलट हुआ राज्य में सिर्फ झूठ और भ्रष्टाचार का बो

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:17 AM (IST)
पूरे राज्य में बह रही हैं परिवर्तन की लहर : तारिक
पूरे राज्य में बह रही हैं परिवर्तन की लहर : तारिक

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : चुनाव के मात्र दो दिन बचे हैं ऐसे में हर पार्टी अपने स्टार प्रचार से लेकर हर ब्रह्मास्त्र आजमा रहे है। केंद्र से लेकर विभिन्न राज्यों के पार्टी पदाधिकारी प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंच रहे है। सोमवार को बिहार के राज्यसभा सदस्य सह पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने भी कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी ममता देवी के समर्थन में कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। पूर्व मंत्री गोलपार, नईसराय, आजाद बस्ती, जरियो, चाड़ी, हेसला आदि गांवों का दौरा किया। बाद में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पूरे राज्य में परिवर्तन की लहर बह रही है। राज्य में गरीबी, भ्रष्टाचार, पलायन का बोलबाला है। बिहार से कटकर अलग होने के बाद झारखंड के लोगों ने सोचा था कि विकास की नई इबारत यहां लिखी जाएगी। इससे उलट हुआ राज्य में सिर्फ झूठ और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि नक्सलवाद को जमीन में दफन कर दिया है। वर्तमान में इतनी नक्सलवाद की घटनाएं कैसे हो रही है। सिर्फ झूठ की डफली बजा रहे है। कहा कि कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कहा कि झारखंड हिदुस्तान का पहला राज्य हैं जहां अकूत प्रकृति संपदा भरी पड़ी है। इसके बाद भी बीस सालों में झारखंड का नक्शा नहीं बदला है। लोग चुनाव में इसका जवाब देंगे। मौके पर राजद प्रदेश वरीय नेता रमेश प्रसाद यादव, शमशेर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलजार अंसारी, युथ कांग्रेस के सचिव रियाज अंसारी, तारिक अनवर, राजकुमार यादव, युनुस परवेज, शकिल खान, शहजाद खान, मिथिलेश गुप्ता, इमरान अंसारी, संजय साव केशर इमान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.